नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में मंगलवार को 16वीं मंजिल से कूदे इंजीनियर को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी। एक बाइक के जरिये उसको अस्पताल पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। सोसाइटी के लोग वीडियो को देखकर व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पैरामाउंट सोसाइटी में 38 वर्षीय शत्रुघ्न सिन्हा परिवार के साथ रहते थे। उनका मंगलवार को पत्नी से झगड़ा हुआ। उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की और बीचबचाव करने आई साली पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को कॉल की। पुलिस के घर पहुंचने से पहले शत्रुघ्न 16वीं मंजिल से नीचे कूद गए। इस बीच सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन शत्रुघ्न को अस्पताल पहुंचाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.