नई दिल्ली, मई 25 -- भारतीय रुपये को मजबूती देने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे कम से कम एक साल के लिए सोना (Gold) खरीदने पर रोक लगा दें। इसके साथ ही सरकार ने सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी (आयात शुल्क) को 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया है। सरकार का लक्ष्य सोने के आयात (Import) को कम करना और चालू खाता घाटे (Current Account Deficit) को नियंत्रित करना है। लेकिन, सरकार की यह नीति भारतीयों के सदियों पुराने सांस्कृतिक जुड़ाव और सोने के प्रति उनके गहरे 'रोमांस' से टकरा रही है। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट! खाते में आ सकता है मोटा पैसा, यहां समझिए पूरा गणित यह भी पढ़ें- LPG, खाद और राशन...