नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Garden Reach Shipbuilders Share price today: कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर उनके शेयरों पर भी दिख रहा है। डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड शेयरों में आज बुधवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस अप्रैल के महीने में यह डिफेंस स्टॉक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बीएसई में आज सुबह Garden Reach Shipbuilders & Engineers के शेयर बढ़त के साथ 3075.10 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 3338.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद डिफेंस कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली। लेकिन फिर भी स्टॉक 3200 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा था। यह भी पढ़ें- Eternal के शेयरों में 4.5% की तेजी, एक्सपर्ट्स बोले मिलेगा 95%...