लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस विभाग में 1592 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। डीजीपी मुख्यालय के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस के पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए गए 2271 कर्मियों में से फरवरी माह की रिक्तियों के अनुरूप 1592 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किए जाने का निर्णय किया गया है। सभी को वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही पदोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.