1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण
देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण की दिशा में भारत सरकार की एडीआईपी योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को 6 अप्रैल को राजकीय आईटीआई परिसर में सहायक उपकरण वितरित होगा। इसमें जिले के चिन्हित 1591 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से 22 व 23 मार्च 2025 को आयोजित शिविर में कुल 1591 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों हेतु चिन्हित किया गया था। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.