बिजनौर, मार्च 1 -- नगर व क्षेत्र में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कुल 159 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, जिसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। होली के त्योहार को देखते हुए चांदपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर और आसपास के क्षेत्रों में चिन्हित 159 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवा...