मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पानापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी हेडमास्टर रीता कुमारी और लिपिक शैलेश कुमार सिंह गिरफ्तार होंगे। उनके खिलाफ पानापुर करियात थाना में ठगी व फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 10 वर्ष तक की सजा की गैर जमानतीय धारा लगाई गई है। इस कारण दोनों सरकारी कर्मी की गिरफ्तारी संभव है। विभागीय जांच में दोनों के खिलाफ मामला सत्य पाए जाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। कांटी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरिशचंद्र राय ने दोनों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि इंटर परीक्षा 2026 के कुल 159 विद्यार्थियों से परीक्षा का आवेदन एवं शुल्क की राशि प्राप्त करने के बावजूद उनका फॉर्म नहीं भरा गया। इसकी शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच व समीक्षा की। इसमें यह पाया गया कि इं...