मुंगेर, अप्रैल 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय टू अंतर्गत प्रखंड के रतैठा गांव में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय खंडबिहारी की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु बांझपन निवारण को लेकर निःशुल्क परामर्श और सुझाव के साथ शिविर में कई आवश्यक जानकारी पशुपालको को दिया गया। पशुपालको ने शिविर में अपने अपने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराया। शिविर में कुल 40 पशुपालकों के 159 पशुओं के बांझपन तथा सामान्य चिकित्सा किया गया। इस मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी हवेली खड़गपुर डॉ. अमरजीत, पशु चिकित्सा पदाधिकारी खंडबिहारी डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष प्रसाद सिंह, डॉ. मो. अली वफा, चंदन, रोहित, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 1...