औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 16 फरवरी से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत जिले के स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, अल्पसंख्यक कल्याण समेत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि खसरा-रूबेला बच्चों में तेजी से फैलने वाली बीमारियां हैं, जिनसे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। स्वास्थ्य विभाग के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.