महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में एलिम्को कानपुर के सहयोग से समग्र शिक्षा (समावेशी शिक्षा) कार्यक्रम के तहत बृजमनगंज बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों में सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान 158 दिव्यांग बच्चों को 192 सहायक उपकरण दिए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, बैसाखी, रोलेटर, ब्रेल स्लेट, बेल किट, टीएमएल किट, सुगम्य केन, एल्बो बैसाखी एवं हियरिंग एड सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। संचालन शिक्षक नागेंद्र चौरसिया ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अगणित कुमार, जिला समन्वयक क...