पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस ने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व नियतन से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग चलाया। जनपदीय यातायात पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के कुल 158 चालान करते हुए 1,42,000 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही 35 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...