1576 स्कूलों में बच्चों को बांटे गए फल, पोषण के साथ सेहत पर जोर
कन्नौज, अगस्त 24 -- कन्नौज। बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सोमवार को जिले के 1576 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को ताजे फलों का वितरण किया गया। स्कूलों में फल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विभाग का कहना है कि नियमित पौष्टिक आहार से बच्चों के स्वास्थ्य के साथ उनकी विद्यालयी उपस्थिति और सीखने की क्षमता में भी सुधार को बढ़ावा मिलता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिले के 1006 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक, 194 कंपोजिट, 39 अशासकीय सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 सहायता प्राप्त मदरसे, चार दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय, एक अनुदानित संस्कृत विद्यालय और 60 इंटर कॉलेज समेत कुल 1576 संस्थानों में योजना संचालित है। इन विद्यालयों में शासन के निर्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.