नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Jio Financial Services share: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) ने गुरुवार को मार्केट बंद होने के बाद जून तिमाही (Q1 FY27) के लिए अपने फाइनेंशियल नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा Rs.830 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के Rs.325 करोड़ से 156% अधिक है। एक तिमाही पहले के मुकाबले प्रॉफिट में 205% की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि जियो फाइनेंशियल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही सब्सिडयरी कंपनी है। इसके शेयर की कीमत गुरुवार को 235.65 रुपये पर थी। यह शेयर एक दिन पहले के मुकाबले गिरकर बंद हुआ। अब शुक्रवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।जियो फाइनेंशियल की आय जियो फाइनेंशियल को ऑपरेशन से होने वाली आय में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यह पिछली तिमाही के Rs.612 करोड़ से बढ़कर Rs.2004 ...