बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के 1560 सरकारी स्कूलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। अधिकांश विद्यालयों में 15 वर्ष पुराने अग्निशमन यंत्र ही लगे हुए हैं, जो या तो एक्सपायर हो चुके हैं अथवा पूरी तरह निष्क्रिय पड़े हैं। ऐसे में हजारों छात्र-छात्राएं असुरक्षित माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। जिले के प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने से किसी भी आपात स्थिति में गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। जानकारी के अनुसार जिले के नौ प्रखंडों में स्थित सरकारी विद्यालयों में आग से बचाव के लिए पूर्व में अग्निशमन यंत्र लगाए गए थे, लेकिन अधिकांश स्कूलों में इनका कभी उपयोग नहीं हुआ। लंबे समय से रखरखाव और रिफिलिंग नहीं होने के कारण ये उपकरण अब बेकार साबित हो रहे हैं। कई विद्यालयों में अग्...