मधुबनी, अप्रैल 3 -- लौकही। लौकही एवं नरहिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग- अलग कार्रवाई कर एक कार, एक बाइक सहित 1560 बोतल शराब बरामद कर लिया। मौके पर लौकही पुलिस ने एक धंधेबाज को भी पकड़ लिया। धराये की पहचान सुपौल जिला के सिमरिया गांव के नीतीश कुमार मंडल को भी पकड़ लिया। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि झहुरी राजा चौक के निकट 600बोतल शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर नरहिया थाना पुलिस ने 960 बोतल शराब से भरी कार को नरहिया गोठ के निकट जब्त कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। धंधेबाज पुलिस के पीछा करने की भनक पा शराब से भरी कार को छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में प्राथ...