सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- सुप्पी। पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर सोनाखान गांव से पश्चिम बागमती नदी के किनारे झाड़ी में छिपाकर रखी 1560 बोतल नेपाली सॉफी शराब लावारिस अवस्था में बरामद की। पुलिस ने शराब को जब्त कर थाना परिसर में रखा है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...