सासाराम, सितम्बर 25 -- नोखा, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय, नोखा में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के 156 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ समाज और सुंदर नोखा की तस्वीर उकेरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...