जमशेदपुर, नवम्बर 25 -- जमशेदपुर। साहित्य, सिनेमा एवं कला संस्था सृजन संवाद में 23 दिसंबर की शाम 156वीं गोष्ठी में उर्मिला शिरीष की लेखन यात्रा पर चर्चा हुई। स्ट्रीमयार्ड तथा फेसबुक लाइव पर भोपाल से प्रसिद्ध लेखिका उर्मिला शिरीष ने हरियश राय एवं राजेश राव से संवाद किया। साथ ही श्रोताओं-दर्शकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। डॉ. विजय शर्मा ने उर्मिला शिरीष के लेखन की चर्चा की। संवादी हरियश राय ने उर्मिला शिरीष की कहानियों एवं उपन्यास पर अपनी बात रखी। उन्होंने लेखिका की रचनाओं में करुणा तत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया। कहा कि उनका लेखन परिवार में स्त्री के वजूद, उसके सम्मान की मांग करता है। उनकी कहानियां कहती हैं कि सामंती मानसिकता बदलनी चाहिए, स्त्री को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। दूसरे संवादी राजेश राव ने विशेष रूप से उर्मिला शिरीष की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.