बगहा, जुलाई 18 -- बेतिया,एक संवाददाता। पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया राज की 15556.39 एकड़ भूमि पाई गई है। राज्य सरकार की द्वारा जारी अधिसूचना जारी के उपरांत अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए सभी जिलों को अधिकृत किया है।भूमि अधिग्रहण के लिए सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति गठित की जाएगी। समिति का मुख्य कार्य बेतिया राज की परिसंपत्तियों के पूर्ण स्वामित्व हस्तानांतरण के लिए निर्धारित राशि का आकलन करना तथा नियमावली के तहत संपत्तियों के प्रबंधन एवं निपटान की प्रक्रिया को सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए बिहार स्टांप नियमावली, 1995 तथा उसके संशोधित प्रावधावनो के अनुरूप मूल्यांकन किया जाएगा। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व राज्य सरकार की...