काशीपुर, मई 12 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग ने मंगलवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 155 स्कूली बसों का चालान किया गया, जबकि 27 वाहनों को विभिन्न खामियों के चलते सीज कर दिया गया। कार्रवाई से वाहन संचालकों और चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत स्कूली बसों की विशेष जांच की गई। जांच में कई वाहन ओवरलोड पाए गए, जबकि कुछ बसें बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना सीसीटीवी कैमरा, बिना स्पीड गवर्नर, बिना परमिट और बिना बीमा के संचालित होती मिलीं। यह भी पढ़ें- अवैध वाहनों के खिलाफ दौड़े अफसर, पांच स्कूल बसें सीज ऐसे वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि यह...