उन्नाव, मार्च 14 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार से जिले में शुरू हो गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों तक दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। पहले दिन की दोनों पालियों में 4800 अभ्यर्थियों में कुल 1542 अभ्यर्थियों से परीक्षा छोड़ दी गई। ªजबकि दोनों पालियों में कुल 3258 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। बतातें चलें कि शनिवार सुबह 10 से 12 बजे तक पहली पाली में 2400 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, मगर इसमें केवल 1614 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। जबकि 786 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 2400 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 1644 अभ्यर्थी ही परीक्षा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.