उन्नाव, सितम्बर 4 -- उन्नाव। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से 17 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 154 वें श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसके लिए गुरुवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में बैठक कर पदाधिकारियों ने आगे की रणनीति की जानकारी दी। बताया कि17 से 25 अक्टूबर तक श्रीरामलीला मंचन, 25 अक्टूबर को भव्य रावण दहन, 26 अक्टूबर को भरत मिलाप व 27 अक्टूबर को डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीरामलीला महोत्सव का मुख्य आकर्षण विश्वविख्यात कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला मंचन एवं डांडिया कार्यक्रम रहेगा। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए कमेटी द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संजय कश्यप बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इस दौरान अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री प्रेम सिंह सेंगर, नर सेव...