नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- ओला इलेक्ट्रिक और TVS मोटर कंपनी के बाद, बजाज ऑटो भारत में 10 लाख रिटेल सेल्स का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर बन गई है। जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से कंपनी ने घरेलू बाजार में अपने ग्राहकों को 10,01,135 चेतक स्कूटर डिलीवर किए हैं। यह डिटेल वाहन पोर्टल पर दर्ज कुल रिटेल बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक हैं। इस साल चेतक की डिमांड में भारी उछाल आया है, जिसके चलते इसने पहली बार 3 लाख और 4 लाख यूनिट की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है। अब यह 5 लाख यूनिट के आंकड़े के करीब भी पहुंच सकती है। शुरुआती सालों में बजाज चेतक की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चेतक की मांग 2024 में जोरदार बढ़ी, जब ग्राहकों को 2,01,167 यूनिट बिकीं, जो 168% सालाना ग्रोथ दिखाता है। दरअसल, 2023 में ...