152 लिपिकों को प्रोन्नति का रास्ता हुआ साफ, बनेंगे प्रधान लिपिक
जमशेदपुर, अगस्त 15 -- शिक्षा विभाग ने प्लस-2 और उच्च विद्यालयों में तैनात लिपिकों की प्रोन्नति का रास्ता साफ कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले के 152 लिपिकों की प्रोन्नति के लिए औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दी है। इससे संबंधित लिपिकों के प्रधान लिपिक या उच्च वर्गीय लिपिक बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ने से वर्षों से प्रोन्नति की उम्मीद लगाए कर्मचारियों में खुशी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी की ओर से जारी द्वितीय औपबंधिक वरीयता सूची में कुल 152 लिपिकों को शामिल किया गया है। इनमें सामान्य कोटि के 44, अनुसूचित जनजाति के 64, अनुसूचित जाति के छह, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के छह और पिछड़ा वर्ग के 32 लिपिक शामिल हैं।विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित द्वितीय औपबंधिक वरीयता सूची पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.