कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। परम पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी जी की 152वीं जन्म जयंती बुधवार को श्री दिगंबर जैन नवयुवक समिति ने श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई।

समारोह का आयोजन श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, जनरलगंज में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर 152 दीपों की रोशनी से मंदिर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने वर्णीजी के जीवन एवं उनके महान धार्मिक योगदान को स्मरण किया। जैन समाज के महामंत्री श्री त्रिभुवन चन्द्र जैन ने बताया कि पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी जी के चित्र के समक्ष 152 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इसके पश्चात उनकी जीवनी से संबंधित प्रिय भजन ''हु स्वतंत्र निश्चयल निष्काम, ज्ञात द्रष्टा आत्म राम.'' का सामूहिक वाचन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके त्याग, तपस्या, स्वाध्याय तथा जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के प्रति उनके समर्पण को ...