हाथरस, मार्च 22 -- राजकीय स्टेडियम में खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल/बैडमिंटन हॉल (लागत Rs.151.98 लाख) का लोकार्पण सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शिलापट्ट से पर्दा हटाकर किया। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि,विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर,विधायक सि.राऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मल्टीपरपज हॉल/बैडमिंटन हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खेल का आनंद लिया। सांसद ने कहा कि इस मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.