गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल गोरखपुर महानगर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और विश्वनीय बनाने के लिए नगर निगम की 151.38 करोड़ रुपये की परियोजना को शुक्रवार को व्यय वित्त समिति में स्वीकृति मिल गई। नौसढ़ और गोरखनाथ क्षेत्र के आसपास के वार्डों में शुद्ध और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए करीब 151 करोड़ 37 लाख 55 हजार रुपये खर्च होंगे। शासनादेश जारी होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। मार्च तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजना का शिलान्यास कराने की योजना है। जल निगम की इस परियोजना को अमृत 2.0 (ट्रेंच-2) योजना में नगर निगम गोरखपुर में पुर्नगठन पेयजल परियोजना फेज-वन का नाम मिला है। इस परियोजना ने वर्षो से जल संकट, गंदे पानी और कम दबाव की समस्या झेल रहे हजारों परिवारों को बड़ी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.