151 लीटर कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
मधेपुरा, अगस्त 27 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना पुलिस ने मठाही के पास एनएच 107 पर घेराबंदी कर एक कार से भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। बरामद कफ सिरप की मात्रा लगभग 151 लीटर बतायी गयी है। इस सिलसिले में पुलिस ने अंतर जिला गिरोह के दो कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थ, शराब और नशीली दवा कारोबारी के विरूद्ध सघन कार्रवाई की गयी। मंगलवार की शाम सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक चार चक्का मारुति सुजूकी गाड़ी नं. बीआर-01पीएस 1834 पर भारी मात्रा में नशीली दवा और सिरफ सहरसा की ओर से मठाही (मधेपुरा) ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर मठाही रेलवे ढाला से पहले ईट भट्ठा के निकट पहुंचकर वाहन चेकिंग शुरू किया गया। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.