लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग आजाद नगर के मुंडावीर मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की ओर से 24वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के आयोजन के संबंध में बैठक हुई। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ल ने बताया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर अलीगंज कपूरथला के पास नया हनुमान मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार समारोह होगा। इसमें 151 बटुकों का वैदिक विधि-विधान से काशी, चित्रकूट और नैमिषारण्य के आचार्य यज्ञोपवीत संस्कार कराएंगे। प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएस पांडेय, राम कुमार चौबे, अच्युतानंद धर द्विवेदी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, प्रशांत दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हरीश तिवारी, लखनऊ के सचिव शैलेंद्र शुक्ल, दिनेश चंद्र अवस्थी, पवित्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...