नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर सोमवार को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 2680.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 39 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर 1500 पर्सेंट चढ़ गए हैं। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स पर बड़ा दांव है। 3 साल में 1500% उछल गए हैं कंपनी के शेयरकॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर पिछले 3 साल में 1500 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 28 अप्रैल 2023 को 167.44 रुपये पर थे। कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 2680.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पि...