नई दिल्ली, फरवरी 28 -- Stock Split: निवेशकों को 10 साल में 15000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाली कंपनी TANFAC Industries Ltd ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी अपने शेयरों को 02 हिस्सों में बांटने जा रही है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि होली के बाद है। यह भी पढ़ें- Rs.1.70 लाख तक सोना, Rs.3 लाख की चांदी! इजरायल- US तनाव की वजह से बढ़ेंगे दाम?होली के बाद रिकॉर्ड डेट TANFAC Industries Ltd ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 02 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने आज शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 9 मार्च 2025 क...