बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गुरुवार को कैबिनेट बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा की जो सौगात दी गई है उससे संपूर्ण शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक तथा रसोईया को राहत मिलेगी। सभी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए योगी सरकार का आभार व्यक्त किया है। जिले में परिषद के करीब 15000 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी और कस्तूरबा स्कूलों की वार्डन ओर समस्त स्टाफ को राहत मिलेगी। इस लेकर अध्यापकों से बात की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी--- शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय से जुड़े सभी साथियों शिक्षामित्र अनुदेशकों रसोईयों को कैशलेस चिकित्सा से आच्छादित करने का सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।- गुलशन गुप्ता, अध्यापक ------ कैशलेस चिकित्सा का शिक्षकों, विशेष र...