विधि संवाददाता, अक्टूबर 7 -- बिहार के चर्चित डस्टबिन घोटाले में पटना उच्च न्यायलय ने सरकार से जवाब मांगा है। इस घोटाले के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया है कि 1500 के डस्टबिन की खरीद 15 हजार में की गई है। दरअसल पटना हाईकोर्ट ने बिहार के सरकारी अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने के उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले को लेकर दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की खंडपीठ ने कौशलेश कुमार की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दायर कर अर्जी में उठाये गये सवालों का जबाब देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 19 नवंबर तय की। आवेदक की ओर से वरीय अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कोर्ट को बताया कि बिहार मेडिकल सर्...