हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- उत्तराखंड संस्कृत विवि में चल रही अंतर-महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में संस्कृत विवि के निशांत अव्वल रहे। श्रीजयराम संस्कृत कॉलेज के नीरज सिंह रावत द्वितीय और 1008 काली कमली संस्कृत कॉलेज ऋषिकेश के राहुल शर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में संस्कृत विवि की मनीषा प्रथम, चांदनी द्वितीय और समीक्षा तृतीय रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आकाश चौहान प्रथम, शिवम शर्मा द्वितीय और गोविंद कुमार तृतीय रहे। क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि कबड्डी में संस्कृत विवि ने पंजाब सिंध क्षेत्र संस्कृत कॉलेज ऋषिकेश की टीम को हराया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विशिष्ट अतिथि संस्कृत शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी, कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्र...