1500 मीटर दौड़ में अल्का ने जीता कांस्य पदक
अलीगढ़, सितम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली में आयोजित 6वीं यूपी यू-23 व 29वीं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की धाविका अल्का चौधरी ने शानदार किया। 1500 मीटर दौड़ में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया है। अल्का चौधरी बुलाकीपुर, खैर निवासी गुलवीर सिंह की पुत्री हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ से सीनियर वर्ग में छह और अंडर-23 वर्ग में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अल्का चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अल्का की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज महलवार, अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी, मनोज चौधरी, विजय कुमार, हीरा सिंह, गैरिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.