नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राजस्थान के किशनगढ़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मौका था प्रदेश के जाने-माने समाजसेवी और उद्योगपति कंवरलाल पाटनी की श्रद्धांजलि सभा का। यहां करीब 1500 स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया, लेकिन इस भोज की सबसे खास बात कुछ और थी। मेहमानों को खाना चांदी की थालियों में परोसा गया। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और भोज के वीडियो-फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।97 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा किशनगढ़ के प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी कंवरलाल पाटनी का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद किशनगढ़ में राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक और व्यापारिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उनके घर पहुंचकर लोगों ने...