प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 28 -- महाठग रवींद्र नाथ सोनी की कंपनी का प्रमोशन करने में फंसे सोनू सूद और खली को लेकर पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है। सोनू सूद ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से मेल पर जवाब तो भेजा लेकिन पुलिस को जो साक्ष्य मिले हैं वह जवाब से मेल नहीं खा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक प्रमोशन के लिए सोनू सूद ने 59 लाख रुपये लेने की बात बताई थी। इसमें जीएसटी भी शामिल थी। हालांकि पुलिस इससे भी आगे बढ़कर कई और साक्ष्य मिलने की बात कह रही है। पुलिस को जांच में पता चला कि अभिनेता के मैनेजर ने रवींद्र और उसके साथ सूरज जुमानी को एक कंपनी खोलने में मदद की। इसके साथ ही एक हिंदी फिल्म में पैसा लगाने के तथ्य भी प्रकाश में आए हैं। इसे लेकर पुलिस अभिनेता के जवाब से संतुष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि अभिनेता का जवाब काफी सीमित है...