देहरादून, जून 1 -- देहरादून। गढ़ी केंट क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर एक बार फिर पर्यावरण और विरासत संरक्षण का मुद्दा गर्माने लगा है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने दावा किया है कि डाकरा मार्केट स्थित 150 वर्ष से अधिक पुराने ऐतिहासिक वैदिक घराट तथा बड़ी संख्या में पेड़ों पर परियोजना के चलते खतरा मंडरा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से 4 जून को शाम 5 बजे वैदिक घराट नंबर-1, डाकरा मार्केट, गढ़ीकेंट में एकत्र होने की अपील की गई है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इनके नाम पर ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।पोस्ट यह भी पढ़ें- 150 साल पुराने घराट और सैकड़ों पेड़ों पर मंडराया खतरा, 4 जून को जुटेंगे नागरिक में सड़क चौड़ीकरण के कारण 700 से अधिक पेड़ों के प्रभावित होने...