नैनीताल, फरवरी 16 -- भीमताल। शिवरात्रि मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूरी रात भगवान शिव की आराधना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तपस्या की। सोमवार को छोटा कैलाश में पूजा-पाठ और भंडारे के साथ शिवरात्रि मेले का समापन किया गया। मंदिर समिति सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि रविवार को करीब 150 श्रद्धालुओं ने पूरी रात दीपक जलाकर भगवान शिव की तपस्या की। सोमवार को प्रातः पूजा-अर्चना के बाद उद्यापन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुजारी आनंद बल्लभ, ललित पलड़िया, हेम भट्ट, संजय बेलवाल, राकेश पंत, नीरज बडोला, मनीष जोशी, ललित बेलवाल आदि रहे। आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...