150 वर्ष पूरा होने पर एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम्
बलरामपुर, सितम्बर 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को नमामि भारतम् अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में एक समय, एक लय और एक स्वर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ। मुख्य कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रमना पार्क में आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीपार्चन व पुष्पार्चन से हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और वंदे मातरम् पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सामूहिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.