चंदौली, अक्टूबर 1 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरातन विद्यार्थियों का दो दिवसीय पुनर्मिलन समारोह गुरुवार को विद्यालय परिसर में गरिमामय और भावुक माहौल में शुरू हुआ। देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर चुके पूर्व छात्र अपने पुराने स्कूल की मिट्टी को नमन करने पहुंचे तो पूरे परिसर में यादों की बारात सज गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना से हुई। इसके बाद मां सरस्वती एवं भगवान गणेश के तैलचित्र के समक्ष मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी, विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, एयर मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी, गुरनाम सिंह, मानस पोद्दार एवं प्रशांत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह के ...