प्रयागराज, सितम्बर 4 -- आर्य समाज चौक, प्रयागराज की ओर से स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ। शुरुआत मुख्य अतिथि आर्य कन्या समूह के प्रबंधक पंकज जायसवाल, आर्य समाज के प्रधान रवींद्र नाथ जायसवाल व मंत्री पीएन मिश्र की उपस्थिति में भव्य यज्ञ से हुई। आचार्य पं. अशोक कुमार की अगुवाई में वैदिक वेदपाठ व भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। प्रचार सप्ताह के अंतिम दिन मेयर गणेश केसरवानी ने आर्य समाज चौक के गेट का लोकार्पण किया। मेयर ने कहा कि 150 वर्षों से आर्य समाज राष्ट्र की सेवा कर रहा है। समूह के प्रबंधक ने स्वामी दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वेद प्रचार सप्ताह में जुटे कार्यकर्ताओं को बधाई दी। डॉ. रंजना त्रिपाठी के निर्देशन में छात्राओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मदन...