बोकारो, फरवरी 28 -- बीएसएल में 150 लोको ड्राइवर को काम पर रखने को लेकर एडीएम बिल्डिंग के पास सेक्शन पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के यातायात विभाग के श्रमिकों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा अपनी गलती को छुपाने के लिए प्रबंधन मजदूरों को परेशान न करे। आधे मजदूरों से काम करा कर 20 प्रतिशत मजदूरों को काम से बाहर रखने की नीति नहीं चलेगी। इसके विरोध में प्लांट में हड़ताल होगी। जबकि 11 लोको का क्रमशः 120 व धमन भट्टी का लगभग 20 यार्ड पोर्टर व लोको ड्राइवर काम से बैठे हुए हैं। जिससे 11 लोको का काम बिल्कुल ठप है । प्रबंधन यातायात व बीएसएल प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी द्वाराअविलंब निर्णय नहीं लेने के कारण प्लांट का उत्पादन उत्पादकता पर बुरा प्रभाव हो रहा है और प्रबंधन मूक होकर देख ...