अररिया, सितम्बर 10 -- बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा की डुमरवन्ना सीमा चौकी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए 150 लीटर अवैध नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। एसएसबी ने 8 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पिलर संख्या 193/2 के समीप घेराबंदी कर नेपाल से शराब लेकर भारत आ रहे अंशु राज को पकड़ा। जब्त शराब में 36 लीटर उमंगा और 114 लीटर ब्रिक्स ब्रांड शामिल है। गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में उसने शराब को नेपाल से लाकर बीरपुर क्षेत्र में बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार तस्कर और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मद्य निषेध विभाग, अररिया को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...