150 लीटर देसी शराब साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सहरसा, मई 22 -- पतरघट। पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान कपसिया शीतलपट्टी नदी घाट पुल के पास ई-रिक्शा पर बोरी में रखी 150 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक पस्तपार थाना क्षेत्र के किशनपुर सुरमाहा निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाइक सवार दो लाइनरों में से मानिकपुर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। 13 लीटर देसी शराब बरामद: महिषी।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महिसरहो पंचायत के बलुआहा गांव में छापेमारी कर करीब 13 लीटर देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया मिली सूचना पर पीएसआई शिवम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ छापेमारी में देसी शराब के साथ बलुआहा निवासी कारोबारी सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.