लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की गोविंद शुगर मिल ऐरा यूनिट ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने की पेराई का अब तक का उच्चतम स्तर हासिल किया है। जो 150 लाख क्विंटल से अधिक है। यह 2022-23 सत्र में बनाए गए पिछले रिकॉर्ड 149.32 लाख क्विंटल से अधिक है। जबकि अभी ऐरा चीनी मिल का पेराई सत्र प्रगति पर है। ऐरा चीनी मिल की स्थापना के 75 वें साल हासिल इस उपलब्धि पर मिल के अधिशाषी निदेशक आलोक सक्सेना ने किसानों समेत मिल अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। अधिशाषी निदेशक आलोक सक्सेना ने बताया कि संयंत्र स्तर पर, कुशल टीमों ने उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया है। किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विषय विशेषज्ञों के साथ ज्ञान साझाकरण सत्रों, प्रदर्शन भूखंडों, मशीनीकरण को बढ़ावा देने और गुणवत...