नई दिल्ली, जुलाई 20 -- यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स 100 से 150 रुपये में बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचता था। गूगल अलर्ट से मिली सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। इससे पहले भी पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन व्रज के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने बच्चियों की अश्लील वीडियो बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। गूगल से मिले अलर्ट के बाद साइबर क्राइम की टीम ने आरोपित को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल बरामद किए। इसमें कई अश्लील वीडियो, फोटो और अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी अश्लील वीडियो 100 रुपये से लेकर 150 रुपये में बेचता था। इससे पहले पुलिस गूगल से मिली सूचना पर चमनगंज में परिवार की बच्चियों और ...