150 रुपये के केक के चक्कर में गंवा दिए 1.78 लाख रुपये
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- जमशेदपुर। डेढ़ सौ रुपये का केक ऑनलाइन बुक करने के प्रयास में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर अपराधियों ने फर्जी लिंक के जरिए महिला का मोबाइल फोन हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से 1.78 लाख रुपये निकाल लिए। घटना 19 और 20 जुलाई के बीच की है। पीड़िता जाकिरनगर रोड नंबर-19 निवासी आरफा यासमीन हैं। मामले की शिकायत साइबर थाने में की गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, आरफा यासमीन अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर करीब 150 रुपये का केक ऑनलाइन बुक करना चाहती थीं। इंटरनेट पर केक की तलाश के दौरान उन्हें एक लिंक मिला, जिसे उन्होंने असली वेबसाइट समझकर खोल लिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी गई। इसके बाद उनके मोबाइल पर नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया।पीड़िता को शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.