150 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
जौनपुर, सितम्बर 7 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पचहटिया स्थित अवध पैरामेडिकल कालेज में रविवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की तरफ से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 150 मेधावी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व पीसीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, डा. सुमन यादव, शर्मिला यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण जी एवं सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डा. शकुंतला यादव एवं डा. राम अवध यादव ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.