150 मीटर तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मेडिकल चौराहे से सुभाष चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 150 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा शामिल हुए।राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: चौक-चौराहे पर तिरंगा लिए एबीवीपी और युवाओं ने किया सीएम का स्वागत यह भी पढ़ें- वंदे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.